सीरिया के पूर्वी प्रांत दीर अल जौर में इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकियों ने दो लोगों की पत्थर मारकर जान ले ली। इन पर समलैंगिक संबंध रखने का आरोप था। सीरिया में कार्यरत मानवाधिकार ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि 20 वर्षीय युवक को मयादीन शहर के अलबकरा क्षेत्र में सरेआम पत्थरों से मार डाला गया। इसे आइएस के आतंकियों ने ही गिरफ्तार किया था और एक दूसरे पुरुष के साथ संबंध बनाते हुए उसका एक कथित वीडियो उसके मोबाइल फोन में मिला था। आतंकियों ने दूसरे युवक को हामिदये के नजदीक अल तकया स्ट्रीट में पत्थर बरसाकर मार डाला। हत्या के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपने की बजाय आतंकी अपने साथ ले गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।