अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में भारतीय मूल के एक छात्र को भालू की तस्वीर उतारना महंगा पड़ गया। भालू के हमले में दर्श पटेल नामक युवक की जान चली गई। घटना 21 सितंबर की है। पटेल अपने चार दोस्तों के साथ हाइकिंग पर निकला था। इस दौरान रटगर्स यूनिवर्सिटी के छात्रों का यह दल पश्चिमी मिलफोर्ड अपश्वा स्थित संरक्षित क्षेत्र में पहुंचा गया। पटेल अपने मोबाइल फोन से जंगली भालू की तस्वीर उतारने लगा। संरक्षित क्षेत्र में घुसने से पहले स्थानीय लोगों ने छात्रों को चेतावनी भी दी थी, लेकिन वे नहीं माने और जानवरों की तस्वीर उतारने लगे। इस दौरान भालू ने छात्रों पर हमला कर दिया। चार छात्र भागने में कामयाब हो गए, लेकिन पटेल को भालू ने दबोच लिया। करीब दो घंटे बाद जब तक बचाव दल मौके पर पहुंचता तब तक पटेल की मौत हो चुकी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।