इस्लामी स्टेट के खिलाफ यूएई दुनिया के साथ
(International)
संयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि वह आतंकी संगठन इस्लामी स्टेट की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दूसरे राष्ट्रों से सहयोग के लिए तैयार है। यूएई के विदेश मंत्री अनवर-बिन-मोहम्मद गारगाश ने कहा कि देश आतंकवाद से निपटने के लिए नई मजबूत और स्थिर प्रणाली बनाने के पक्ष में है, जिससे आतंकवाद से प्रभावित सभी देशों को मदद मिले। उन्होंने कहा कि हमारा देश अरब राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करेगा। विदेश मंत्री ने कहा कि यूएई अरब राष्ट्र की एकता और स्थिरता बरकरार रखना चाहता है। आज अरब राष्ट्र की एकता के बावजूद आतंकवाद से निपटने के रुख के संबंध में मतभेद देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इराक और सीरिया में आईएस की ओर से फैलाए गए आतंकवाद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जिम्मेदार मानते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।