आइएस से जुड़े भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने पोस्ट की ट्विटर पर तस्वीर
(International)
आतंकी संगठन आइएस से जुड़े भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह एके-47 और अपने नवजात बच्चे के साथ दिख रहा है। अपनी खुशी का इजहार करते हुए अबू रुमेसाह नाम के इस आतंकी ने कहा कि उसका बेटा इस्लामिक राज्य में बड़ा होगा। अबू ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपना लिया है। उसका असली नाम सिद्धार्थ धर है। इराक और सीरिया में आतंक का पर्याय बने आतंकी संगठन आइएस से वह खासा प्रभावित था और अक्सर टीवी पर होने वाली चर्चाओं में हिस्सा लेता था। गत सितंबर में ब्रिटेन पुलिस ने धर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। आइएस से जुड़ने के लिए उस पर लोगों को बरगलाने का आरोप है। जमानत पर छूटने के चैबीस घंटे के भीतर वह अपनी गर्भवती पत्नी और चार बच्चों के साथ पेरिस भाग गया था, जहां से सीरिया पहुंचने के बाद वह आईएस से जुड़ गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।