4 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल
(International) इस बात की संभावना बहुत ही कम है कि ऑस्ट्रिया में संपन्न होने जा रही मीटिंग के दौरान मूल्य वृद्धि के सपोर्ट में ओपक आउटपुट में कटौती करेगा। पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (ओपक) में गल्फ प्रडयूसरों, सऊदी अरब, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरता ने बुधवार को कहा कि वे गुरुवार को ऑफिशल मीटिंग के दौरान आउटपुट कट का प्रस्ताव नहीं रखेंगे। इस तरह से उन लोगों ने कीमतों में उछाल के लिए किसी संयुक्त कार्रवाई की संभावना को खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि जून से तेल के मूल्य में भारी गिरावट आई है। गुरुवार को फिलिप कैपिटल कंपनी के सिंगापुर के रहने वाले डैनियल आंग ने कहा, श्पूर्व ओपक मीटिंग भावनाओं के साथ ही तेल मूल्य वृद्धि का सपना चकनाचूर हो गया है। तेल के गिरे हुए मूल्य को अपने गले लगाएं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।