अमेरिका में भारतीयों का बढ़ रहा है निवेश
(International)
अमेरिकी बाजार एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है। भारतीयों की वहां संपत्ति खरीदने में रुचि लगातार बढ़ रही है। प्रॉपर्टी सलाहकार जोंस लांग लासाले ने यह बात कही। अमेरिकी रीयल्टी कंपनियों के राष्ट्रीय संघ की रिपोर्ट के अनुसार मार्च, 2014 को समाप्त एक साल की अवधि में भारतीयों ने अमेरिका में 5.8 अरब डॉलर मूल्य की आवासीय परिसंपत्तियां खरीदी हैं। यह 2013 की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारतीयों ने लॉस एंजिल्स, लास वेगास, शिकागो, डलास तथा न्यू यॉर्क में संपत्ति की खरीद पर औसतन 4,59,028 डॉलर या 2.81 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।