चीन ने नौसेनिक अड्डे बनाने की खबरों को नकारा
(International)



चीनी सेना ने कोलंबो बंदरगाह पर अपनी पनडुब्बी लगाने को सामान्य गतिविधि बताया और इन खबरों को पूरी तरह खारिज किया कि वह श्रीलंका, पाकिस्तान, म्यामांर, पश्चिमी और दक्षिणी हिंद महासागर सहित कई अन्य जगहों पर 18 नौसैनिक अड्डे बना रहा है। जनरल यानशेंग ने गुरुवार को बताया कि यह खबर सही नहीं है। गौरतलब है कि एक नाम्बियन न्यूज पेपर में 11 नवंबर को छपी एक चीनी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि श्रीलंका सहित कई जगहों पर चीन 18 नौसैनिक अड्डे के निर्माण की योजना बना रहा है। जनरल ने कहा कि चाइना पीपुल्स लिबरेशन नेवी की पनडुब्बी अदन की खाड़ी में समुद्री लूट रोधी एक बचाव मिशन के दौरान दो बार कोलंबो बंदरगाह पर पहुंची।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।