फर्ग्युसन में सामान्य हो रहे हैं हालात
(International)

एक अश्वेत युवक माइकल ब्राउन के हत्यारे पुलिस ऑफिसर पर अभियोग ना चलाए जाने से नाराज प्रदर्शनकारियों का गुस्सा कम हो रहा है। फर्ग्युसन में बस कुछ ही प्रदर्शनकारी सेंट लुइस में पुलिस डिपार्टमेंट के सामने प्रदर्शन करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने सेंट लुइस सिटी हॉल में घुसने की भी कोशिश की जिसके बाद बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए ज्यादा पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। बुधवार रात प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करने के अलावा पुलिस अधिकारियों पर तंज भी कसे। चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में ले लिया है। दिन के वक्त वॉलंटियर्स ने सड़कों को साफ किया जहां सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने स्टोर्स में लूटपाट की थी। बुधवार को सड़कों पर भारी मात्रा में पुलिस, स्टेट ट्रूप्स और नैशनल गार्ड ट्रूप्स नजर आए लेकिन वहां हालात काबू में दिखे। गौरतलब है कि मंगलवार को अमेरिका के कई शहरों में लोग सड़कों पर एकजुट नजर आए और उन्होंने रंगभेद का जमकर विरोध किया। ब्लैक फ्राइडे के बहिष्कार का आह्वान ग्रैंड ज्यूरी के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए अमेरिका की मशहूर हस्तियों ने श्ब्लैक फ्राइडेश् का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। ब्लैक फ्राइडे अमेरिका में हर साल आयोजित होने वाला एक ऐसा दिन है जब लोगों को भारी छूट यानी डिस्काउंट दिया जाता है। इस दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं। यह दिन गुरुवार को श्थैंक्सगिविंगश् की छुट्टी के बाद आता है। हिप-हॉप स्टार रस्सेल सिमोन्स समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने ट्विटर पर श्नॉट वन डाइमश् और श्ब्लैकआउट ब्लैक फ्राइडेश् अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।