इराक के मोसुल में आईएसआईएस द्वारा बंधक बनाए गए 39 भारतीयों की हत्या के दावे के बीच सरकार ने कहा कि उसका जिन छह सूत्रों से संपर्क है, उनका कहना है कि भारतीय बंधक जीवित और सुरक्षित हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा और राज्यसभा में इस मुद्दे पर दिए बयान में कहा कि भले ही सरकार का बंधक बनाए गए लोगों से कोई सीधा संपर्क नहीं है, लेकिन उसके छह सूत्रों का दावा है कि वे जीवित हैं। उन्होंने कहा कि इस बात के कोई ठोस सबूत उपलब्ध नहीं है कि बंधक जीवित हैं या मारे गए और ऐसे में हम उन्हें जीवित मान कर उनकी तलाश और रिहाई के प्रयास जारी रखे हुए हैं। विदेश मंत्री ने एक न्यूज चैनल की बंधक बनाए गए 39 भारतीयों को जून में ही मारे जाने की खबर के बारे में कहा कि मीडिया में पहले भी इस तरह की खबरें आती रही हैं। ये खबरें उस हरजीत मसीह के बयान पर आधारित हैं, जिसमें काफी विरोधाभास है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।