आस्ट्रेलियाई पुलिस ने सिडनी में करीब डेढ़ अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 79 अरब 4 करोड़ 48 लाख रुपये) कीमत की 2.8 टन नशीली दवाएं बरामद की हैं। ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी बरामदगी है। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। सिडनी मार्निग हेराल्ड ने पुलिस के हवाले से लिखा है कि नशीली दवाएं 19 नवंबर को जर्मनी के हैमबर्ग से ऑस्ट्रेलिया लाया गया था। दवाओं में 1917 किलो एमडीएमए तथा 849 किलो क्रिस्टल मेथामफेटामाइन भी शामिल है। न्यू साउथ वेल्स के पुलिस आयुक्त एंड्रयू सिपोनी ने बताया कि यह बरामदगी हैरान करने वाली है। न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर माइक बेयर्ड ने कहा कि गर्मियों की पार्टियों के लिए नशीली दवाओं को आयात किया गया था और बरामदगी से बहुत सी जिंदगियां बच गई हैं। इससे पहले 2013 में भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।