(International)
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश एनेस्ट ने कहा कि निर्दोष बच्चों के स्कूल पर हमला करना और उन पर गोलीबारी करना इस बात की गवाही है कि ये आतंकवादी कितने निर्मम हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने इस घटना के मद्देनजर पाकस्तान को पूरा सहयोग देने का संकल्प जताया। केरी ने कहा कि एक पिता के तौर पर मैं जानता हूं कि अपने बच्चों को घर से बाहर की दुनिया में भेजना, स्कूल या किसी दूसरे स्थान पर भेजना कितना मुश्किल है। अमेरिका के निवर्तमान रक्षा मंत्री चक हेगल ने कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग के सभी पुरूषों और महिलाओं की ओर से निर्मम हमले को लेकर पाकिस्तान के लोगों के साथ गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। पेशावर के वरसाक रोड स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में भारी हथियारों से लैस अरबी भाषी तालिबान आत्मघाती हमलावर घुस गए और फिर खुद को उड़ाने से पहले अंधाधुंध गोलीबारी की। इस निर्मम आतंकवादी हमले में कम से कम 141 लोग मारे गए हैं जिनमें अधिकांश छात्र हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।