तहरीक ए तालिबान (टीटीपी) ने पाकिस्तान के पेशावर में मंगलवार को आर्मी स्कूल पर हमला करने वाले अपने आतंककारियों की तस्वीरें जारी की है। टीटीपी द्वारा जारी की गई ये तस्वीरें किसी अज्ञात स्थान पर ली गई हंै और इसे मंगलवार को जारी किया गया।इन तालिबानी आतंककारियों ने मंगलवार को इंसानियत को शर्मसार करते हुए स्कूल पर हमला करके कम से कम 132 मासूम बच्चों समेत 141 लोगों की जान ले ली थी। तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासानी ने एक बयान जारी कर कहा कि स्कूल पर हमला जायज था क्योंकि पाकिस्तानी सेना लंबे समय से उसके लड़ाकों के परिवार वालों को मार रही थी। खुरासानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि से और हमले किए जाएंगे अगर आम नागरिकों ने सेना से जुड़े संस्थानों से अपने आप को अलग नहीं किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।