(International)
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का एक बार फिर दर्दनाक और बर्बर चेहरा सामने याया है। समाचार एजेंसियों के मुताबिक इराक में आईएल आतंकियों ने शादी से इंकार करने पर 150 से ज्यादा महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया। इनमें से कुछ महिलाएं गर्भवती भी थीं। इस्लामिक स्टेट ने इराक के पश्चिमी राज्य अल अनबार के फालूजा में कम से कम 150 महिलाओं को सिर्फ इस वजह से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उन महिलाओं ने आतंकियों से शादी करने से इंकार कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं को एक लाइन में खड़ा करके उनकी एक-एक कर हत्या की गई। इस नरसंहार की पुष्टि इराक की समाचार एजेंसियां और तुर्की के मानवाधिकार मंत्रालय दोनों ने की है। तुर्की मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आतंकियों ने महिलाओं की हत्या के बाद उन्हें सामूहिक कब्र में दफना दिया। शादी से इनकार पर 150 महिलाओं की हत्या से पहले पिछले महीने भी इसी आतंकी गुट ने यहां के स्थानीय निवासियों में से 50 लोगों को बेरहमी से मार दिया था। इनमें से कुछ बच्चे भी थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।