(International)
क्यूबा के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के मकसद से जो कदम उठाए जा रहे हैं उनमें हवाना में अमेरिकी दूतावास को फिर से बहाल करना, व्यापार एवं यात्रा संबंधी पाबंदियों में ढील देना और आतंकवाद के प्रायोजक राष्ट्र के तौर पर क्यूबा की समीक्षा करने के कदम शामिल हैं। ओबामा ने आज देश के नाम दिए संबोधन में कहा, ‘हम उस पुराने रूख को खत्म करेंगे जो दशकों से हमारे हितों को आगे बढ़ाने में नाकाम रहा है। हम दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने की शुरूआत करेंगे। इन बदलावों के जरिए हमारा इरादा अमेरिका और क्यूबा की जनता के लिए अधिक अवसर पैदा करना तथा अमेरिका क्षेत्र के देशों के बीच नए अध्याय की शुरूआत करना है।’ उधर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने ओबामा प्रशासन के इन कदमों का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर संपर्क को बढ़ाने में मदद मिलेगी। बान ने कहा कि उन्हें अमेरिकी सरकार के इन महत्वपूर्ण कदमों के बारे में सूचित किया गया है और उन्होंने राष्ट्रापति ओबामा एवं क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो को इसके लिए मुबारकबाद दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।