अलकायदा और अन्य आतंकी संगठनों को हजारों डॉलर मदद दिए जाने दोषी पाए गए भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को अदालत ने 15 साल कारावास की सजा सुनाई है। सऊदी अरब में रहने वाले 31 वर्षीय अहमद कौसर मोहम्मद को अमेरिकी कोर्ट ने अल कायदा, अल नुसरा (सीरिया) और अल शबाब (सोमालिया) आतंकी संगठन को धन मुहैया कराने और आतंकियों की भर्ती करने का दोषी पाते हुए 15 साल कारावास की सजा सुनाई है। आरोपों के अनुसार, अहमद कौसर ने सहआरोपी मोहम्मद हुसैन को आतंकी संगठनों को हथियार खरीदने और अमेरिका में हमले को अंजाम देने के लिए कई बार इंटरनेट के जरिये पैसे भेजे थे। इसके साथ ही कौसर के खिलाफ सीरिया में लड़ाई के लिए आतंकियों की भर्ती के आरोप भी सिद्ध हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।