(International)
26/11 हमले के मुख्य आरोपी लखवी को पाकिस्तान के एंटी टेरर कोर्ट ने जमानत दी है। लखवी को पांच लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई है। जकीउर रहमान लखवी आतंकी संगठन लश्कर ए तोएबा का कमांडर है। गौर हो कि एक तरफ पाकिस्तान सरकार पाक तालिबान के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रही है। वहीं, भारत के गुनहगारों लखवी और हाफिज सईद जैसे आतंकी सरगनाओं को पनाह दे रही है। लखवी को जमानत मिलना इस बात को दर्शाता है कि पाकिस्तान आतंकवाद को लेकर दोहरा रुख अपना रहा है। इसी वजह से लखवी और सईद जैसे आतंकी सरगना खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।