पाकिस्तानी सेना ने पेशावर हमले का जवाब दिया, 57 आतंकवादी को मार गिराया
(International) सेना ने यह हमला खबर के कबीलाई इलाकों में किया जहां पर आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने की खबरें थीं।
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने कल खबर के कबीलाई इलाकों में तिराह घाटी में तालिबान के छिपने के स्थलों पर 20 हवाई हमले करके 57 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। यह इलाका पेशावर के निकट है।
पेशावर के सैन्य विद्यालय में हमला करने वालों में शामिल आतंकियों के बारे में यह सूचना मिलने पर कि उनका प्रशिक्षण खबर के बारा क्षेत्र में हुआ था ,यह अभियान शुरू किया गया। विद्यालय पर हमले की घटना में 132 छात्रों समेत कुल 148 लोग मारे गए थे। सेना ने कहा है कि जारी अभियान खबर-1 की समीक्षा भी चल रही है।
पाकिस्तान ने कल आतंकवाद से लड़ने के लिए एक हफ्ते के भीतर एक ‘राष्ट्रीय योजना’ की बात की थी। पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि इस पूरे क्षेत्र से आतंकवाद का सफाया कर दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।