(International)
प्रस्ताव निवर्तमान सीनेटर टॉम हरकिन द्वारा लाया गया और यह आखिरी प्रस्ताव था जिसे मंगलवार को 113 वीं कांग्रेस में अमेरिकी सीनेट ने पारित किया। प्रस्ताव में सत्यार्थी और मलाला को शांति का प्रतीक वर्णित किया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि सत्यार्थी ने निजी तौर पर 82,000 से ज्यादा बच्चों को बाल श्रम के सबसे खराब रूप से बचाया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि मलाला ने पाकिस्तान में लड़कियों की तालिम को तबसे बढ़ावा दिया है जब वह महज 11 साल की थीं और वह शिक्षा की वैश्विक पहुंच की पैरोकार हैं। हरकिन ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि सीनेट ने बाल अधिकारों के लिए इन दो शानदार हस्तियों को मान्यता दी है।’ हरकिन खुद भी पुरी दुनिया से बाल श्रम को समाप्त करने के लंबे वक्त से समर्थक रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।