भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में कल शपथ लेंगे रिचर्ड राहुल वर्मा
(International) भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में सीनेट ने पिछले हफ्ते ध्वनि मत से वर्मा के नाम को मंजूरी दे दी थी । छब्बीस जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले वर्मा के नयी दिल्ली पहुंचने और अपने दस्तावेज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सौंपने की उम्मीद है । दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास का नेतृत्व फिलहाल कैथलीन स्टीफंस कर रही हैं । ओबामा से वर्मा का संबंध 2008 से है जब उन्होंने इलिनोइस के तत्कालीन सीनेटर के लिए राष्ट्रपति पद से संबंधित बहस की तैयारियों पर काम किया था । वर्मा, नैंसी पॉवेल की जगह लेंगे । उनके माता पिता 1960 के दशक के शुरू में अमेरिका आए थे ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।