बोको हराम ने 100 महिलाओं का किया अपहरण
(International)


नाईजीरिया के उत्तर पूर्व गुमसुरी गांव पर बोको हराम के संदिग्ध बंदूकधारियों ने धावा बोलकर 100 से अधिक महिलाओं का अपहरण कर लिया और 35 लोगों की हत्या कर दी। चश्मदीदों ने बताया कि इस हमले के बाद ग्रामीण अब भी अपहृत महिलाओं की संख्या का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोको हराम के बंदूकधारी 100 से अधिक महिलाओं को साथ ले गए और 35 लोगों की हत्या कर दी। अब तक इस घटना की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बोर्नो प्रांत के गुमसुरी गांव से मगे मुख्तार बूबा ने बताया कि बोको हराम के आतंकी महिलाओं का अपहरण कर ले गए। घटना के चार दिन बाद इसका विवरण प्राप्त हो सका। एक अधिकारी ने बताया कि जिस गांव पर आक्रमण किया गया वहां पहले सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यह गांव मायदुगुरी से 70 किलोमीटर दूर है। एक सुरक्षा सूत्र ने इन अपहृतों और मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।