सिडनी कैफे बंधक संकट से ऑस्ट्रेलिया अभी उबर भी नहीं पाया था कि वहां के उष्णकटिबंधीय उत्तरी शहर केयर्न्स में मास स्टैबिंग यानी एक साथ कई लोगों को चाकू घोंपने की वारदात सामने आई है। खास बात यह है कि इस बार बच्चों को निशाना बनाया गया है। इस घटना में आठ बच्चों की मौत की सूचना है। क्वींसलैंड पुलिस ने एक बयान में कहा है कि केयर्न्स के मरे स्ट्रीट के एक घर से महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को इन बच्चों के शव भी मिले। पुलिस ने फिलहाल बच्चों को चाकू मारे जाने के बारे में कुछ नहीं कहा है। वहां 34 वर्षीय महिला घायल अवस्था में मिली, जबकि 18 माह से 15 वर्ष के आठ बच्चों की लाशें बरामद की गईं। महिला का इलाज जारी है और उससे पूछताछ के बाद ही मामले में ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।