पाकिस्तान के सेना प्रमुख जरनल राहिल शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर शुक्रवार को रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बातचीत की। इस दौरान गृहमंत्री चैधरी निसार अली खान भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, यह बैठक सैन्य अदालत द्वारा छह आतंकियों को फांसी की सजा दिए जाने पर गुरुवार को अंतिम मुहर लगाने के मद्देनजर हुई है। मालूम हो कि बुधवार को पीएम नवाज शरीफ द्वारा फांसी की सजा पर रोक हटाने के बाद राहिल शरीफ ने इन आतंकियों को मौत की सजा दिए जाने को हरी झंडी दी है। जिन छह आतंकियों को फांसी दी जाएगी वे सैन्य मुख्यालय, झंडा चीची, परवेज मुशर्रफ और चिनाब नदी के समीप सैन्य छावनी पर हमले के दोषी पाए गए हैं। बैठक में मंगलवार को पेशावर के आर्मी स्कूल पर आतंकी हमले के बाद की गई कार्रवाई और देश की समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। इससे पहले राहिल शरीफ ने ट्वीट कर पीएम शरीफ से 48 घंटों के भीतर दोषसिद्ध तीन हजार आतंकियों को फांसी पर लटकाने की मांग की थी। जनरल शरीफ ने ट्विटर पर कई महत्वपूर्ण बातें लिखी हैं। पेशावर के आर्मी स्कूल में बच्चों की हत्या के सदमे से बाहर निकलते हुए जनरल ने लिखा है, श्बहुत हो चुका, अब आतंकियों के पक्ष में बोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।