भारतीय मूल के वासन श्रीनिवासन को ऑस्ट्रेलिया की उस राष्ट्रीय संस्था में शामिल किया गया है, जो बहु-सांस्कृतिक मामलों और नीतिगत कार्यक्रमों में सरकार को सलाह देती है। श्रीनिवासन छह सदस्यीय ऑस्ट्रेलियन मल्टीकल्चरल काउंसिल (ऑस्ट्रेलियाई बहुसांस्कृतिक परिषद) में शामिल किए गए हैं। एएमसी में उन्हें शामिल किए जाने की घोषणा सामाजिक सेवा मंत्री केविन एंड्रयूज और संसदीय सचिव सी फियरावंटी-वेल्स ने की। एंड्रयूज ने कहा कि सरकार के प्रति परिषद की प्रतिबद्धता से एक मजबूत बहु-सांस्कृतिक ऑस्ट्रेलिया के निर्माण में मदद मिलेगी। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन ऑस्ट्रेलियन एसोसिएशन्स के मौजूदा अध्यक्ष श्रीनिवासन फेडरेशन ऑफ इंडियन असोसिएशन्स ऑफ विक्टोरिया के पूर्व अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह विक्टोरिया की फेडरेशन ऑफ इंडियन मल्टी-फेथ ऑर्गनाइजेशन्स (एफआईएमओ) के संस्थापक सदस्य भी थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।