आबूजा नाइजीरिया की एक अदालत ने सैन्य विद्रोह (म्यूटिनी) के जुर्म में 54 सैनिकों को मौत की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि इन सैनिकों ने आतंकी संगठन बोको हरम के खिलाफ एक अभियान में शामिल होने से मना कर दिया था। मानवाधिकार मामलों से जुड़े वकील फेमी फलाना ने बुधवार को बताया कि 54 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है और पांच को बरी कर दिया गया है। इस मुकदमे की सुनवाई बंद कमरे में 15 अक्टूबर से शुरू हुई थी। इस मामले पर अपनी टिप्पणी से सैन्य अधिकारियों ने मना किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।