क्यूबा के लोगों में इस घोषणा से खुशी की लहर दौड़ गई है कि उनका देश अमेरिका के साथ संबंध बहाल करेगा। साथ ही, उनमें यह उम्मीद भी जगी है कि यह जल्द ही अपने व्यापार का विस्तार करेगा, हालांकि 53 साल पुराना आर्थिक प्रतिबंध अब भी लगा हुआ है। राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने बुधवार को अपने देश को बताया कि क्यूबा आधी सदी से अधिक के अलगाव के बाद वॉशिंगटन के साथ अपने संबंधों को बहाल करेगा। सैन्य पोशाक पहने हुए 83 वर्षीय नेता ने कहा कि दोनों देश हमारे एक भी सिद्धांत को अस्वीकार किए बगैर अपने मतभेद सुलझाने के लिए काम करेंगे। इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय प्रसारण को सुनने के लिए हवाना के बाशिंदे टीवी सेट से चिपक कर बैठे हुए थे। राजधानी में यह खबर जंगल में आग की तरह फैली और इसे लेकर लोग काफी उत्साहित दिखे। गौरतलब है कि फिदेल और राउल कास्त्रो ने 1959 के विद्रोह का नेतृत्व किया था, जिसने फुलगेनसीयो बतिस्ता की तानाशाही खत्म की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।