(International)
जापान के उत्तरी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से यहां पर बड़ी मात्रा में बर्फ जमा हो गई है और से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अब तक 11 लोगों की मौत की जानकारी है। इनमें एक 79 वर्षीय व्यक्ति और एक 29 वर्षीय दमकल कर्मी शामिल हैं। यह दमकल कर्मी बर्फ हटाते वक्त एक गहरी खाई में गिर गया था। अधिकारियों ने बताया कि होकाइदो और होंशु क्षेत्रों में ही अधिकतर लोगों की मृत्यु हुई है और इनमें उम्रदराज लोगों की संख्या मुख्य है। सड़क पर खराब परिस्थियों में वाहन चलाने के कारण देशभर में विभिन्न स्थानों पर दुर्घटनाएं होने की खबर भी है। तूफान के वजह से सार्वजनिक परिवहन प्रभावित हुआ है। कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं जिनमें अधिकतर घरेलू उड़ाने हैं। बुलेट ट्रेन भी विलंब से चल रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगभग 270 लोगों के फंसे होने की आशंका है। जापान के मौसम विभाग ने आगाह किया है कि देश में अभी बर्फबारी का यह कहर जारी रह सकता है। तेज हवाएं लगभग 140 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं। कुछ स्थानों पर 200 सेंटीमीटर तक हिमपात हो चुका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।