मुम्बई हमले के आरोपी जकी-उर-रहमान लखवी को जमानत दिए जाने के खिलाफ पाकिस्तान सरकार अपील करेगी। लखवी को गुरू वार को इस्लामाबाद की एक आतंकवाद निरोधी कोर्ट ने तीन लाख रूपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। इस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि लखवी जेल से रिहा नहीं होगा, शांति भंग करने के एक मामले में भी वह आरोपी है। लखवी की जमानत पर पाकिस्तान सरकार ने बयान दिया कि उसके पास लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लखवी के खिलाफ पर्याप्त सबूत है। जैसे ही हमारे पास आदेश आएंगे, हम जमानत के खिलाफ अपील करेंगे और स्टे लगाने की मांग करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।