अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की इस साल की अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस किसी बयान या प्रतिक्रिया से नहीं बल्कि किन्हीं और वजहों से चर्चा में रही। दरअसल, ओबामा ने अपनी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल महिला पत्रकारों को बुलाया। इस पूरी कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ने पुरुष पत्रकारों को नजरअंदाज किया। इसी के साथ ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए, जिन्होंने व्हाइट हाउस में महिला प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। ओबामा इससे पहले सितंबर में वेल्स में नाटो समिट में महिला पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। साल की आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी होने के साथ ओबामा अपने परिवार के संग हवाई द्वीप पर छुट्टियां मनाने रवाना हो गए। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जॉश अर्नेस्ट ने बताया कि बहुत सारी संस्थाओं में महिला पत्रकार लगातार राष्ट्रपति ओबामा से जुड़ी खबरों को कवर करती रहती हैं। जैसे ही सवालों की सूची सामने आई, हमें ये समझ में आया कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से हम उन महिला पत्रकारों को आगे आने का मौका दे सकते हैं, जिन्हें राष्ट्रपति से सीधे सवाल पूछने का अवसर नहीं मिला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।