रिचर्ड राहुल वर्मा ने शनिवार को भारत में अमेरिकी राजदूत के तौर पर शपथ ली। वर्मा इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अमेरिकी हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने विदेश विभाग में 46 वर्षीय वर्मा को शपथ दिलाई। अगले महीने कैरी की दिल्ली यात्रा के पहले वर्मा भारत आ सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि के तौर पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शिरकत करने भारत आएंगे। पिछले हफ्ते ही अमेरिकी सीनेट ने ध्वनिमत से राजदूत पद के लिए वर्मा के नाम की पुष्टि की थी। भारत के साथ असैन्य परमाणु करार पर कांग्रेस की मुहर लगवाने में वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस में श्इंडिया 2020श् परियोजना की शुरुआत की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।