(International)
पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते पेशावर के एक स्कूल में हुए नृशंस आतंकी हमले के बाद देश भर में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हमले में 148 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर बच्चे थे। एक अखबार की खबर के अनुसार कल राजधानी में छेड़े गए अभियान में खोजी कुत्तों की छह टीमें, सशस्त्र सेना वाहन, बम निरोधक दस्ते और कमांडो शामिल थे। कैपिटल टेरीटरी पुलिस, पाकिस्तान रेंजर्स और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए। अखबार ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, ‘ये खुफिया जानकारी के आधार पर छेड़े गए अभियान थे जो दो दोषी आतंकियों को फांसी दिए जाने के बाद आतंकियों से मिली धमकी को देखते हुए चलाए गए थे।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।