(International)
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ओर से लिखे गए पत्र में सईद को 'साहिब' कहा गया है। यूएनएससी द्वारा सईद को प्रतिष्ठा दिए जाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। समझा जाता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति के अध्यक्ष गैरी क्वीनलैन द्वारा 17 दिसंबर को लिखे गए एक पत्र में सईद को ‘साहिब’ कहे जाने पर भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र से स्पष्टीकरण मांगेगी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से यह पत्र 17 दिसंबर को लिखा गया है और इस पत्र पर यूएनएससी के चेयरमैन गैरी क्वीनलैन के हस्ताक्षर हैं। संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2008 में जमात-उद-दावा को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था। दिसंबर 2008 में ही संयुक्त राष्ट्र ने यूएनएससीआर 1267 के तहत सईद को व्यक्तिगत तौर पर भी प्रतिबंधित किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।