पढ़ाई के बाद विदेशी छात्रों को वापस भेजेगा ब्रिटेन
(International)
ब्रिटेन की सरकार छात्र वीजा पर पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों को कोर्स खत्म होने के बाद उनके देश वापस भेजने की योजना बना रही है। सरकार के इस कदम से पढ़ाई के लिए ब्रिटेन जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या पर असर पड़ेगा। यूके की होम सेक्रेटरी थेरेसा मे ने सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के घोषणापत्र में इसे जोडने का प्रस्ताव दिया है। उनके अनुसार यूरोपीय संघ से बाहर के छात्रों को पढ़ाई के बाद उनके अपने देश वापस भेजा जाए। गौरतलब है कि ब्रिटेन में पढने वाले विदेशी छात्रों में भारतीय दूसरे नंबर पर हैं। अभी चीन और भारत के छात्र कोर्स खत्म होने के बाद आसानी से काम करने का वीजा हासिल कर लेते हैं। हाल ही में एक ब्रिटिश काउंसिल ने अपने अध्ययन में पाया है कि भारतीय छात्र कोर्स खत्म होने के बाद होने वाली वीजा दिक्कतों के चलते ब्रिटेन की बजाय अमेरिकी विश्वविद्यालयों को पसंद कर रहे हैं। 2011-12 में करीब 30 हजार जबकि 2012-13 में 40 हजार भारतीय छात्र ब्रिटेन में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन 2013-14 के दौरान इनकी संख्या में कमी आई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।