सोनी पिक्चर्स पर साइबर हमले को लेकर अमेरिका व उत्तर कोरिया के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। उत्तर कोरिया ने व्हाइट हाउस, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन सहित अमेरिकी सरजमीं पर हमले की धमकी दी है। हालांकि ये हमला किस तरह का होगा ये साफ नहीं है। उत्तर कोरिया ने ये भी आरोप लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा साइबर हमले के पीछे प्योंगयांग का हाथ होने की अफवाह को हवा दे रहे हैं। फिल्म ‘द इंटरव्यू’ के प्रोमोज सामने आने के बाद निर्माता कंपनी ‘सोनी’ का कम्प्यूटर सिस्टम हैक कर लिया गया। हैकर्स ने धमकी दी कि फिल्म रिलीज होने पर वह थियेटर पर हमला करेंगे। इसके बाद थियेटरों ने फिल्म की स्क्रीनिंग से मना कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।