इस्लामीकरण के खिलाफ जर्मनी में प्रदर्शन
(International)
इस्लाम विरोधी करीब 17000 प्रदर्शनकारियों ने इस्लामीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्रिसमस के गीत गाकर इस आंदोलन का जश्न मनाया। गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों से जर्मनी के पूर्वी हिस्से में यह प्रदर्शन चल रहा है। जर्मनी में पिछले कुछ हफ्तों से पैट्रियॉटिक यूरोपियन्स अगेंस्ट द इस्लामाइजेशन ऑफ ऑक्सीडेंट (पीईजीआईडीए) का आंदोलन चल रहा है। अक्टूबर में कोई 100 लोगों से शुरू हुआ यह आंदोलन तेजी से बढ़ रहा है पीईजीआईडीए की विचारधारा का विरोध करते हुए सोमवार को हजारों लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया। उनके हाथों में ड्रेसडेन नाजी मुक्त जैसे नारों की पट्टियां थीं। वे चेतावनी दे रहे थे कि यहां पर नस्लवाद और विदेशियों को न पसंद करने वाले विचारों की कोई जगह नहीं है। ऑपेरा हाउस के मैनेजमेंट ने पीईजीआईडीए के नस्लवादियों के खिलाफ नफरत का इजहार करते हुए इमारत की बत्तियां बुझा दी। इमारत पर झंडे लगाए, जिन पर लिखा था अपनी आंखें खोलो’, ‘अपने दिल खोलो’ और ‘दरवाजा खोलो’।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।