(International)
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में बड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए लोगों से करुणा और सौहार्द्र भाव को अपनाने का आह्वान किया। पोप के संबोधन का पहली बार थ्री डी के जरिये सीधा प्रसारण हुआ। अर्जेंटीना के धर्मगुरु ने अपने संक्षिप्त धर्मोपदेश में ईसाई धर्म के संदर्भों का उल्लेख किया। 5 हजार लोगों से खचाखच भरे सेंट पीटर्स बेसिलिका हाल में पोप ने सवाल किया, ष्क्या हमारे भीतर आसपास के लोगों की कठिनाइयों और समस्याओं को सहृदयता के साथ स्वीकार करने का साहस है? या फिर, हमें औपचारिक समाधान को तरजीह देनी चाहिए, जो संभवतया प्रभावी तो हो सकता है, लेकिन यह धार्मिक सौहार्द्र से विहीन होगा। आज दुनिया को सबसे अधिक करुणा की आवश्यकता है।ष् फ्रांसिस ने इराक के कुर्द क्षेत्र में विस्थापित हुए शरणार्थियों को टेलीफोन के जरिये क्रिसमस का संदेश भेजा। इतालवी प्रेस एजेंसी एजीआई ने पोप के हवाले से कहा, ष्प्यारे भाइयों, मैं आपके करीब हूं, आप सब मेरे दिल के बेहद करीब हैं।ष्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।