राष्ट्रपति पुतिन ने मंत्रियों की नए साल की छुट्टियां रद्द कीं
(International) पुतिन ने टेलीविजन पर प्रसारित भाषण में कहा कि कैबिनेट मंत्री छुट्टी पर जाने की जहमत नहीं उठा सकते।
रूस में कंपनियों के कर्मचारियों की 1 से 12 जनवरी तक की छुट्टियां होती है क्योंकि रूस में नया साल और ओर्थोडोक्स क्रिसमस सात जनवरी को मनाया जाता है। निम्न तेल कीमत और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से लड़खड़ाती रूसी अर्थव्यवस्था छह साल में पहली बार अगले साल मंदी में कदम रखने जा रही है और रूबल की कीमत उसके आधे से भी कम रह गयी है। पुतिन ने अपने कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि उन्हें आशा है कि छुट्टियों के दौरान भी स्थिति को काबू में रखा जा सकेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।