इवान्स पॉल हैती के नए प्रधानमंत्री नामित
(International) चुनाव कराने की तीन साल से लगातार मांग के दबावों के मद्देनजर इसी माह लौरेंट लामोथे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पॉल की नियुक्ति की घोषणा इसी घटनाक्रम का एक हिस्सा है। इस्तीफा देने के लामोथे के फैसले से हैती के एक बार फिर राजनीतिक संकट में फंसने का खतरा पैदा हो गया था। मार्टेली ने राष्ट्रपति के विशेष आदेश के तहत पॉल को नामित किया। संसद के दोनों सदनों को उनके आदेश की पुष्टि करनी होगी। पॉल एक पूर्व राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने उस आंदोलन में हिस्सा लिया था जिसमें 1986 में हैती के पूर्व तानाशाह जियां क्लॉद ‘बेबी डाक’ दुवालियर को सत्ता छोड़ना पड़ा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।