जेल पर आतंकी साजिश को पाक सुरक्षा एजेंसियों ने किया नाकाम
(International) इस जेल में पांच खूंखार आतंकियों समेत मौत की सजा पाए कम से कम 50 आतंकी बंद हैं। इस साजिश के संबंध में दो महिलाओं और एक पुरूष को गिरफ्तार किया गया है। लाहौर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हमने आतंकियों की साजिश को नाकाम किया है और कोट लखपत जेल के पास फरीद कोट कालोनी से दो महिलाओं और एक पुरूष को गिरफ्तार किया है।’ अधिकारियों ने कल उनके पास से एक रॉकेट लॉन्चर, सुरक्षा एजेंसियों की वर्दियां, जूते, बंदूकें, तीर-कमान, मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद किए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक हैदर अशरफ ने फरीद कोट कालोनी के एक मकान पर छापेमारी के दौरान तीन आतंकियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। संदिग्धों को पूछताछ के लिए एक अज्ञात जगह पर ले जाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।