जलते जहाज से 451 लोगों को बचाया
(International)

यूनान के तट पर जलते जहाज से 451 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाए गए लोगों को सोमवार को इटली के अलग-अलग शहरों में पहुंचाया गया। हादसे के 24 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी 22 लोग अब तक जहाज पर फंसे हैं। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इटली ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इटली के प्रधानमंत्री माटिओ रेंजी ने बताया कि चार और शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बचावकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि अगले कुछ घंटो में बचाव का काम पूरा हो जाएगा। इटली की नौसेना के मुताबिक रविवार पूरी रात बचावदल लोगों को बाहर निकालते रहे। हेलीकॉप्टर से जहाज के ऊपरी डेक पर फंसे लोगों को निकाला गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।