(International)
सागर में विमान के कई टुकड़े देखे गए हैं। इंडोनेशिया की सर्च टीम ने विमान का मलबा मिलने का दावा किया है।अभी यह समझा जा रहा है कि कुल 162 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित लापता यह एयर बस 320-200 विमान जावा समुद्र में गिरा है। सोमवार को पूरे दिन इसकी खोज की गई लेकिन इसका कुछ पता नहीं चला। खोज अभियान में जुटे करीब 30 पोत और 15 विमान एयर एशिया के लापता विमान क्यूजेड8501 की लगातार तलाश कर रहे हैं। रविवार की सुबह यह विमान इंडोनेशियाई शहर सुराबाया से सिंगापुर जाते समय अचानक रडार से नदारद हो गया था। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह धुआं विमान से संबंधित है या नहीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्ग आइलैंड के निकट धुआं देखने को मिला है। यह आइलैंड इंडोनेशिया में ही है। इंडोनेशियन अधिकारियों के अनुसार, सर्च अभियान के दौरान खोज क्षेत्र में ही एक आइलैंड पर धुआं नजर आया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।