मिस्र के स्थानीय मीडिया ने कल बताया कि पिछले साल अल-करीन पुलिस थाने में आग लगाने के इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को पांच साल की सजा सुनायी गयी जबकि 16 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया। इन लोगों पर पुलिस थाने पर हमला करने और आग लगाने, पुलिस के वाहनों को जलाने, पुलिस थाने से हथियार चुराने और तीन कैदियों को जेल से भागने में मदद करने का आरोप था। पिछले साल तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को बख्रास्त करने के बाद मिस्र की सरकार ने मुस्लिम ब्रदरहुड के सदस्यों और समर्थकों की धरपकड़ शुरू की। बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को पकड़ कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है। मार्च में मुस्लिम ब्रदरहुड के 529 सदस्यों को एक पुलिस अधिकारी की जान लेने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई गई थी। इस पुलिस अधिकारी को पिछले साल मारा गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।