मुशर्रफ की हत्या के प्रयास मामले में दोषी को मिली फांसी
(International) पेशावर स्थित सैनिक स्कूल पर हमले की पृष्ठभूमि में फांसी की सजा की तामील पर लगी रोक के हटने के बाद से अब तक सात लोगों को फांसी दी जा चुकी है। पाकिस्तान वायुसेना के पूर्व जूनियर टेक्नीशियन नियाज मोहम्मद को आज सुबह यहां के केंद्रीय कारागार में फांसी दी गई। नियाज को साल 2003 में रावलपिंडी में मुशर्रफ की हत्या करने के प्रयास के मामले में दोषी करार दिया गया था। वह खबर पख्तूनख्वाह प्रांत के स्वाबी जिले का निवासी था।
उसे कल तक हरिपुर केंद्रीय कारागार में रखा गया था और बाद में हेलीकॉप्टर से पेशावर केंद्रीय कारागार ले जाया गया। प्रशासन ने आतंकी खतरे के मद्देनजर कारागार के चारों ओर पुलिस एवं सैन्यकर्मियों की तैनाती की थी।
बीते 16 दिसंबर को पेशावर के सैनिक स्कूल में तालिबान के जघन्य हमले के बाद सरकार ने आतंक के मामलों में दोषियों की मौत की सजा की तामील पर लगी रोक को हटाने का फैसला किया था। इस हमले में 150 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकांश बच्चे शामिल थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।