मुंबई में आतंकी हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी ने अपहरण के एक मामले में उसे हिरासत में रखने के आदेश को चुनौती दी है। एक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में कोर्ट ने लखवी को मंगलवार को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा था। लखवी के वकील रजा रिजवान अब्बासी ने कहा कि उसके पक्षकार ने उसे अपहरण के झूठे मामले में फंसाने के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में याचिका दाखिल की है। एफआईआर एक छद्म व्यक्ति के नाम से है। साथ ही मेरे पक्षकार को जेल में बंद रखने के लिए पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी रची है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने यह सबकुछ भारत के दबाव में किया है। रिहाई के पहले ही गिरफ्तार गौरतलब है कि लखवी जमानत मिलने के बाद मंगलवार को जेल से रिहा होने वाला था। मगर इसके पहले ही एक अफगान नागरिक मोहम्मद अनवर के अपहरण के आरोप में उसे फिर गिरफ्तार कर लिया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।