(International)
चीन के संघाई शहर में प्रसिद्ध तटीय पर्यटक स्थल बुंड में बुधवार देर रात नए साल के आगमन में आयोजित एक उत्सव के दौरान भगदड़ मच जाने से करीब 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 42 अन्य घायल हो गए। नए साल के जश्न के उत्सव में लोगों की भारी भीड़ जमा थी तभी अचानक भगदड़ मच गयी। घायलों में अधिकतम विद्यार्थी हैं। हालांकि, अभी भगदड़ के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आयोजन स्थल मेंं लोगों की भारी भीड़ दिखी। कुछ फोटोज में बचाव कर्मियों को लोगों को बचाते हुए और घायलों को ले जाने के लिये एम्बुलेंस खड़ी हुई दिखाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।