(International)
ब्रुक ने अमेरिकी सीनेट में 1967-79 के बीच मैसाच्युसेट्स का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने दो कार्यकालों में गरीब और वंचित तबके के कल्याण के लिए कानून बनवाने में महती भूमिका निभाई। उनके निधन पर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गहरा दु:ख जताया है। ओबामा ने कहा, ‘ब्रुक हमेशा नागरिक अधिकारों और आर्थिक न्याय की लड़ाई में सबसे आगे रहे।’ ब्रुक का जन्म 26 अक्तूबर 1919 में हुआ था। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिकी सेना के लिए अपनी सेवाएं दी थीं। उन्होंने वाशिंगटन की हावर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी और वह वकालत भी करते थे। सीनेट के लिए निर्वाचित होने से पहले वह मैसाच्युसेट्स के अटॉर्नी जनरल थे। वह इस पद को सुशोभित करने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।