वॉशिंगटन में ताइवान का झंडा फहराए जाने पर भड़का चीन
(International) ताइवान के मीडिया की खबर के अनुसार, यह पहली बार है जब वाशिंगटन में आवास पर झंडा फहराया गया। 36 साल पहले ताइवान के प्रतिनिधि के आवास पर चीन का झंडा लगाया गया था और राजनयिक तौर पर ताइपे के बदले बीजिंग को मान्यता दी गयी थी। बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कल बताया कि एक जनवरी को हुए समारोह को लेकर चीन ने अमेरिका के समक्ष अपना विरोध जताया है और वाशिंगटन से ताइवान संबंधी मुद्दों से निपटने के दौरान समझदारी से कदम उठाने का आग्रह किया है। उधर वाशिंगटन में, विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि ट्विन ओक्स आवास में आयोजित समारोह अमेरिकी नीति के अनुरूप नहीं था और अमेरिकी सरकार के किसी कर्मचारी ने उसमें शिरकत नहीं की थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ताइवान संबंधों के दर्जे में कुछ भी बदलाव नहीं हुआ और अमेरिका एक चीन नीति के प्रति अभी भी प्रतिबद्ध है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।