भारत-पाक संबंधों को लेकर अमेरिका चिंतित
(International)


भारत व पाकिस्तान के बीच सीमा पार जारी फायरिंग और बढ़ते तनाव से अमेरिका चिंतित है। अमेरिका ने दोनों देशों को दोबारा बातचीत शुरू करने का सुझाव दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि हम निश्चित रूप से चिंतित हैं और सीमा पर जारी तनाव पर नजर रखे हुए हैं। हम दोनों देशों को वार्ता के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली व इस्लामाबाद के बीच बातचीत को हमेशा अमेरिका समर्थन देता है। पहले भी कुछ कदम उठाए गए थे और कई साल तक सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ है, लेकिन जाहिर है कि और अधिक करने की जरूरत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।