गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज को साल 2014 का ‘बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना गया है। उन्होंने यह मुकाम अलीबाबा के संस्थाक जैक मा व फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है। मशहूर बिजनेस मैगजीन श्फॉचर्यूनश् की 20 ग्लोबल कॉरपोरेट हस्तियों की सूची में लैरी पेज पहले पायदान पर रहे। यह सूची कंपनी के प्रदर्शन, लीडरशिप स्टाइल व शेयरधारकों का कुल रिटर्न के आधार पर तैयार की गई। जैक मा व जकरबर्ग के अलावा इस दौड़ में ऐपल के टिम कूक और फास्ट फूड चेन के सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोंटगोमरी मोरान, स्टीव इल्स और फेडेक्स के चेयरमैन और सीईओ फ्रेड स्मिथ शामिल थे। टॉप 20 में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें अल्ट्रा ब्यूटी की सीईओ मैरी डिल्लन, आईटीटी की सीईओ व प्रेसिडेंट डेनिस रामोस, टीजेएक्स कास की सीईओ कैरोल मेरोटविज, थेरानोस की संस्थापक, सीईओ एलिजाबेथ होम्स विलियम्स और सोनोमा की चेयरपर्सन लारा अलबेर शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।