ब्राजील के रियो द जेनेरियो राज्य में दो यात्री ट्रेनों के टकराने से 158 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। रियो राज्य परिवहन विभाग के प्रमुख कार्लोस ओसोरियो ने बताया कि हादसा सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार रात 8ः20 बजे हुआ। रियो द जेनेरियो से करीब 34 किलोमीटर दूर एक ट्रेन ने ट्रैक पर पहले से खड़ी दूसरी ट्रेन को टक्कर मार दी। बचाव अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर घायलों को हल्की चोटें और खरोचें आई हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।