(International)
विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने संवाददाताओं को बताया कि सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री अमेरिका के प्रमुख उद्यमियों से मिलेंगे और समूचे भारत में सतत आर्थिक विकास में सहयोग के लिए अमेरिकी तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करेंगे। इसके अलावा वह दोनों देशों के कारोबार और निवेश में मजबूती लाने पर भी बात करेंगे। गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। साकी ने कहा कि यह पहली बार है जब अमेरिका इस समारोह में एक सहयोगी देश के तौर पर शिरकत करेगा। उन्होंने बताया कि केरी अन्य देशों का भी दौरा कर सकते हैं लेकिन इसकी अलग घोषणा होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।